बैल के हमले में पिता की मौत पुत्र घायल मातम में बदली दीपावली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आवारा पशुओं का आतंक लगातार जारी है सड़कों पर बेलगाम जानवर लोगों पर हमला कर रहे हैं जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं अल्मोड़ा जिले के रानीखेततहसील मुख्यालय के सुदूर खोल्टा गांव में बैल ने ग्रामीण पर हमला बोल दिया।


गंभीर रूप से घायल होने के कारण हल्द्वानी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पिता को बचाने के प्रयास में आक्रामक बैल ने उसके पुत्र को घायल कर दिया, साथ में मौजूद दो बच्चों ने भाग कर जान बचाई।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत ने इस मामले में उठाई आवाज, बोले-कैसा घोर कलयुग है भाजपा के राज में…?


बताया जा रहा है कि कुंवाली क्षेत्र के कुलसीबी ग्रामसभा के खोल्टा गां निवासी दिगंबरदत्त तिवारी (78) रविवार शाम अपने दो पोतों को लेकर अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आवारा बैल ने हमला कर दिया। बैल के आक्रामक रुख को देख लोगों ने हो हल्ला किया।दिगंबरदत्त का पुत्र हेम चंद्र तिवारी अपने पिता को बचाने दौढ़ा मगर हमले में वह भी घायल हो गया और उसका पांव फ्रैक्चर हो गया। दादा पर बैल के हमले से घबराए दोनों पोतों ने जैसे तैस भागकर जान बचाई। बमुश्किल बैल के चंगुल से छुढ़ाने के बाद गांव के ग्रामीणों ने उनके पुत्र को अस्पताल पहुंचाया।दिगंबर की हालत नाजुक देख रेफर कर दिया गया जहाँ हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में दिगंबर दत्त ने दम तोड़ दिया जबकि पुत्र का पैर फैक्चर हो गया है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के सरकारी स्कूल के शिक्षक भास्कर जोशी बने उत्तराखंड के पहले गूगल सर्टिफाइड एजुकेटर


आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति ने तीन वर्ष पूर्व बैल को बेसहारा कर गोशाला से निकाल दिया था जो अब हमलावर हो गया है।
ग्रामीणों ने आवारा बैल को पिछले कई दिनों से पकड़ने के लिए पशुपालन विभाग से गुहार लगा रहे हैं लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है नतीजा है कि बैल लगातार लोगों पर हमला कर रहा है और यही रहा कि एक की जान चली गई।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC और सचिवालय में तैनाती घोटाले को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल…. सरकार का पुतला फूंक जताया विरोध।


दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक के स्वजनों के अनुसार वर्षों तक खेत जोतने के लिए बैल का इस्तेमाल कर उसे बेसहारा छोडऩा ही मौत की वजह बन गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999