बिजनेस वुमेन ने टीवी एंकर को दिया शादी का ऑफर, इंकार करने पर किया किडनैप, जानें मामला

खबर शेयर करें -




हैदराबाद में अपहरण का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टीवी एंकर से शादी करने की कोशिश में एक महिला ने उसका अपहरण कर लिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला एक बिजनेस वुमेन है, जो डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी कंपनी चलाती हैं। पुलिस ने बताया कि दो साल पहले महिला ने टीवी एंकर की फोटो मैट्रिमोनी वेबसाइट पर देखी थी।


इसके बाद महिला और खुद को टीवी एंकर बताने वाले शख्स के बीच बातचीत शुरु हुई। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि जिस शख्स से महिला की बातचीत हो रही है, वह कोई टीवी एंकर नहीं है। बल्कि उसकी तस्वीरों का मैट्रोमोनी वेबसाइट पर गलत इस्तेमाल किया गया है और बातचीत करना वाला शख्स कोई दूसरा था।

यह भी पढ़ें -  पुलिसकर्मियों की एसीआर दर्ज करने में आएगी पारदर्शिता, डीजीपी अभिनव ने बनाई चार सदस्यीय समिति

हालांकि, इन सबके बावजूद महिला ने मैसेजिंग ऐप के जरिए एंकर से संपर्क किया। टीवी एंकर ने बताया कि वह किसी अज्ञात शख्स से बात कर रही थीं, जिसने उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर एक फर्जी अकाउंट बनाया है और उसने इस बारे में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।

महिला ने कार पर लगाया ट्रैकिंग डिवाइस
पुलिस ने बताया कि सच्चाई का पता चलने के बाद भी महिला ने एंकर को मैसेज भेजना जारी रखा। महिला ने कथित तौर पर टीवी एंकर का पीछा किया और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंकर की कार पर एक ट्रैकिंग डिवाइस भी लगा दिया। पुलिस ने बताया कि महिला एंकर से शादी करने की जिद पर अड़ गई और उसने एंकर का अपहरण करने के लिए चार लोगों को काम पर भी रखा। पुलिस ने बताया कि महिला ने सोच-समझकर उसके अपहरण की योजना बनाई कि वह मामले को सुलझा सकती है।

यह भी पढ़ें -  17l सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य पर्व पखवाड़ा

महिला ने किया अपहरण
पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी को महिला द्वारा किराए पर हायर किए गए चार लोगों ने पीड़ित का अपहरण कर लिया और उसे महिला के कार्यालय में ले गए, जहां उन्होनें उसकी बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने कहा कि डर के कारण टीवी एंकर, महिला से बातचीत के लिए तैयार हो गया। इसके बाद ही उसे जाने दिया गया। बाद में पीड़ित ने उप्पल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला और अपहरण करने वाले चारों लोगों को पकड़ लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री पहुंची वीरभद्र महादेव मंदिर, किया श्रमदान, कहा स्वच्छता लाती है ईश्वर के नजदीक
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999