UKSSSC: फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी, इस परीक्षा में शामिल होने का था प्लान फर्जी दस्तावेजों

खबर शेयर करें -
fake फर्जी दस्तावेज

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले ही एक संदिग्ध अभ्यर्थी का मामला सामने आया है।

आरोपी ने न सिर्फ शैक्षिक प्रमाणपत्र बल्कि जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र और सेवायोजन विभाग की आईडी तक फर्जी तरीके से तैयार कर तीन अलग-अलग आवेदन किए।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के कड़े निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस टीम ने 10 घंटे के भीतर किया मन्दिर चोरी का पर्दाफाश,देखे वीडियो

अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल कर भरे थे आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर आवेदन पत्र भरे थे।

सभी दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर सुरेंद्र के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें इस परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर को किया जाना था।

यह भी पढ़ें -  तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट इस दिन होंगे बंद, शीतकाल में भगवान यहां देंगे दर्शन

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आरोप है कि सुरेंद्र ने व्यवस्थित तरीके से फर्जीवाड़ा कर चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है।

बताया जा रहा है कि आयोग ने पहले ही उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया को सख्त किया था, जिसके चलते यह मामला पकड़ में आया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष ने कसी कमर, इन मुद्दों पर घेरने की तैयारी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999