बिजनेसमैन दोस्त ने किया रेप, फैशन डिजाइनर पर हमला कर बनाया शारीरिक संबंध

खबर शेयर करें -

मुंबई। दिल्ली की 28 साल की एक फैशन डिजाइनर ने अपने बिजनेस फ्रैंड पर मुंबई में उसके घर पर रहने के दौरान उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पीड़ित ने इस संबंध में बुधवार शाम खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि जब वह पहली बार मुंबई गई थी तब मुंबई का भ्रमण करने के लिए पश्चिमी उपनगर खार में अपने एक व्यवसायी मित्र के आवास पर रुकी थी। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया, यौन उत्पीड़न किया और उस पर हमला किया। शिकायत के आधार पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 354 (बी) (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का उपयोग), और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलाह आरोपी पुलिस से भाग रहा है। उसका पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-फारेस्ट गॉर्ड भर्ती पर आयोग ने इन्हें भेजा पत्र