कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती है मोहर

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक आज होगी। शुक्रवार शाम 4:30 बजे सचिवालय में आयोजित इस कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लग सकती है। बेरोजगारों के लिए भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू हो इसके लिए समूह को की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव इस कैबिनेट में आ सकता है सूत्रों के मुताबिक सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर अटकी करीब 8000 पदों पर भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से कराने पर मंजूरी दे सकती है। जिस के संकेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही दिए हैं।

इसके अलावा भू कानून को लेकर आई सिफारिशों को भी कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है। उत्पादों के जीआई टैग के लिए बोर्ड गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा कई और मामलों में कैबिनेट अपनी मुहर लगा सकती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999