डिवाइडर से टकराकर पलटा कैंटर!, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, 8 महीने का मासूम भी शामिल

खबर शेयर करें -

 

hapur-ganga-expressway-canter-accident-

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां जनपद में बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। शनिवार देर रात बरेली से लुधियाना जा रहा एक आयशर कैंटर पहले अनियंत्रित हुआ और उसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

इसमें एक आठ महीने के मासूम बच्चे के साथ दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: संविदा, आउटसोर्स भर्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध, चयन आयोग से होगी सीधी भर्ती

डिवाइडर से टकराकर पलटा कैंटर!

मिली जानकारी के अनुसार आयशर कैंटर (UP 24 T 5723) हादसे का शिकार हुआ है। ये बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम सकतीया सिंगवाली से लुधियाना, पंजाब की ओर जा रहा था। इसमें न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर और स्प्लेंडर बाइक लदी थी। इसी बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर सदरपुर टोल प्लाजा से करीब 4 किलोमीटर आगे जखैडा रहमतपुर के पास कैंटर का संतुलन बिगड़ा। तेज रफ्तार होने की वजह से कैंटर सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना घायलों का हाल, परिजनों को दिया मदद का आश्वासन

दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, 8 महीने का मासूम भी शामिल

इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई। तो वहीं मृतकों की पहचान अभिजीत साल 8 माह, श्रीदेवी साल 28 और सावित्री देवी उम्र 32 साल के तौर पर हुई है। तो वहीं लालाराम (35 साल) और अभिषेक (30 साल) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  अबकी बार AQI 1000 पार!, दिल्ली में हालत बदतर, खराब हवा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

हादसे की वजह क्या?

फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि शुरुआती जांच में ये मामला तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा माना जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999