200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,SDRF ने चलाया सर्च अभियान

खबर शेयर करें -

आज पुलिस थाना टिहरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बडोली गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  शिकायतकर्ता पूर्व कृषि अधिकारी व् सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर जोशी की पहल पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

उक्त क्रेटा वाहन (UK09C 6669) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें दो व्यक्ति सवार थे व 01 व्यक्ति स्वयं ही खाई से बाहर निकलकर मुख्य मार्ग तक पहुंच गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनायी। SDRF टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होकर मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -  हाईवे पर महिला संग अश्लील हरकत, वीडियो वायरल, फिर ब्लैकमेलिंग… अब BJP नेता के केस में नया खुलासा

घायल व्यक्ति का नाम:– रोहित घई उम्र 32 वर्ष
निवासी:– सेक्टर 5A केमसारी, बोराड़ी, नई टिहरी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999