पिस्टल दिखाकर टैक्सी चालक से कार लूटी, तलाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून जिले के थाना रायपुर क्षेत्र के बालावाला में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक टैक्सी चालक से कार लूट ली। यह वारदात पानीपत से बुक की गई एक कार में हुई, जब दो व्यक्ति यात्री बनकर चालक के साथ देहरादून की ओर जा रहे थे। पुलिस ने चालक की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित चालक इमरान मसूद, जो गाजियाबाद के अशोक विहार लोनी निवासी हैं, ने बताया कि वह शिव कुमार गुप्ता की टैक्सी चलाते हैं, और उनकी कार ओला, उबर और रेपिडो जैसी ऐप्स पर रजिस्टर्ड है। इमरान ने बीते दिन पानीपत से दो व्यक्तियों को देहरादून के लिए बुक किया था। वह दोनों व्यक्तियों को पानीपत से सहारनपुर, आईएसबीटी होते हुए रायपुर मार्ग से लेकर आ रहे थे। जैसे ही वे नथनपुर बालावाला पहुंचे, दोनों बदमाशों ने अचानक कार रुकवाई और चालक को बाहर उतार दिया। इसके बाद, पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने इमरान से कार लूट ली और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सुचारू संपादन हेतु पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, जोनल व सैक्टर मजिस्टे्रट को तृतीय दिवस स्थानीय डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण दिया

चालक ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की। पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि यह वारदात बालावाला से दोनाली रायपुर मार्ग पर हुई थी। घटना के समय चालक इमरान ने बताया कि दोनों बदमाशों ने कार को चक्की नंबर चार के पास रुकवाया और चालक से पैसे लेने का आग्रह किया। जब चालक ने कार रोकी और नीचे उतरे, तो दोनों युवक भी नीचे उतरे और उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर उसे डराया। इसके बाद, दोनों बदमाशों ने कार लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

पुलिस अब इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल, बदमाशों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999