हल्द्वानी- बीकॉम छात्र की मौत मामले में अज्ञात डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी न्यूज़– चार दिन पहले वनभूलपुरा थानाक्षेत्र में डंपर की चपेट में आने हुई बीकॉम के छात्र की मौत मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पिता प्रेम चंद्र जोशी ने वनभूलपुरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 फरवरी को उनका बेटा करन जोशी अपने दोस्त के साथ बुलेट पर हल्दूचौड़ से किसी काम से हल्द्वानी आया था।

वापसी के दौरान आंवला गेट चौकी के पास दोनों दोस्त सड़क के बीचों-बीच खड़े डंपर से जा टकराए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान करन की मौत हो गई थी। अब मृतक के पिता ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  नंदा देवी महोत्सव के समापन एवं डोला विसर्जन कार्यक्रम के दृष्टिगत 23 सितम्बर को नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

वही एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में अज्ञात डंपर चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999