हल्द्वानी में व्यापारी ने आत्महत्या कर जीवन लीला की समाप्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के व्यापारिक क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नया बाजार में बाबा शूज़ नाम से जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी फैजान सिद्दीकी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में नैनीताल रोड स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, फैजान सिद्दीकी की दुकान में कुछ दिनों पहले भीषण आग लग गई थी, जिसमें उनका पूरा कारोबार जलकर राख हो गया था।


आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। व्यापारी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय व्यापारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Breaking: युवक ने नाम बदलकर हिन्दू रीति-रिवाज से की शादी, पता चला असली नाम, तो पैरों तले खिसक गई जमीन, मुकदमा दर्ज
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999