नैनीझील में दिखी कैट फिश, स्थानीय लोगों में खतरा। देखें वीडियो….

खबर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड की नैनीझील में जलीय जंतुओं की भक्षक मंगुरा मछली (कैट फिश) दिखने से इसका पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ने का डर पैदा हो गया है।

पिराना जैसी खतरनाक मांसाहारी मंगुरा मछली की उपस्थिति से झील में हाथ डालने वाले पर्यटकों और डूबे शवों को खाने का भी खतरा बन गया है।

देखे वीडियो-https://youtu.be/P8mF3L_bB_M?si=ohIjXOrmITkJ83WQ

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: यहाँ बांग्लादेशी महिला हुई गिरफ्तार

नैनीझील में शाकाहारी मछलियों का लंबा इतिहास और अस्तित्य का विवरण रहा है। यहां मांसाहारी मतलियों का कोई इतिहास नहीं है।

लेकिन, वर्ष 2008-09 के आसपास इसमें बौद्ध धर्म को मानने वाले एक समुदाय ने धार्मिक मान्यताओं के चलते अपनी बीमार माँ के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ऐसी मछलियों को नैनीझील में प्रवाहित कर दिया था।

जानकारी मिलने के बाद लेक डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) के तत्कालीन सचिव घिराज गर्भयाल ने पंतनगर विश्वविद्यालय के मत्स्य विभाग से संपर्क कर बंगाली मछवारों की मदद से कुल 39 मांसाहारी मंगुरा मछलियों को निकाला था।

यह भी पढ़ें -  पत्रकार से मारपीट की घटना पर SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान — सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

तभी से झील का पारिस्थितिकी तंत्र नियंत्रण में चल रहा था, लेकिन आज एक बार फिर उसी मांसाहारी मछली के झील में दिखने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। इसका वीडियो भी बनाया गया है। ये इस झील में पनप रही सिल्वर और ग्रास कार्प, गोल्डन महाशीर आदि मछलियों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में पत्नी और बच्चों को छोड़ प्रेमिका के घर रह रहा तीन बच्चों का पिता……… मुकदमा दर्ज

जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्त ने बताया कि, जानकारी मिलते ही विभाग ने मांगुर मछलियों को निकालने की तैपारी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999