कोटाबाग- कांस्टेबल ने जड़ा थप्पड़, मार से क्षुब्ध युवक ने कर ली खुदकुशी…..,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। कोटाबाग में पुलिस कांस्टेबल की मार से क्षुब्ध युवक ने खौफनाक कदम उठाते हुए विषाक्त पदार्थ गटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। हालांकि कालाढूंगी थाना पुलिस ने पिटाई की बात से इन्कार किया है।

video link- https://youtube.com/shorts/Yefkr5yLYUg?si=HL927EipiQrbBys0

यह भी पढ़ें -  लोक भवन में मल्टीपर्पज भवनों का शिलान्यास, लोगों को एक ही जगह मिलेगी हर सुविधा

सयात गांव के रहने वाले भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य विशन नगरकोटी मंडल महामंत्री और बीडीसी सदस्य भी रहे हैं। बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका पुत्र कमल (31) बाइक से जा रहा था। तभी चौकी के एक सिपाही ने उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान सिपाही ने उसे थप्पड़ मारा और अभद्रता की, यह बात कमल को चुभ गई। उसने कोटाबाग के बाजार में जहर खा लिया। पता चलने पर वह उसे लेकर बेस अस्पताल गए, वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विधायक शिव का एक और वादा जल्द होगा पूरा, मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना साकार होने की राह पर
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999