चमोली- यहां रेस्क्यू टीम ने शव किया बरामद, तलाश जारी

खबर शेयर करें -

चमोली जिले में एक बारी फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। थराली के बाद अब नंदानगर के कुंतरी और धुर्मा गांव में बादल फटा है। घटना देर रात करीब तीन बजे की है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

रेस्क्यू टीम ने बरामद किया एक शव

अतिवृष्टि से प्रभावित नंदानगर क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू टीम ने अभी तक एक शव बरामद कर लिया है। जबकि 2 ग्रामीणों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है ।

यह भी पढ़ें -  नशा के खिलाफ अभियान, अलग-अलग जगह से दो तस्कर गिरफ्तार
Chamoli cloudburst

सरपाणी गांव में 2 लोग लापता

दूसरी घटना नदांनगर के कुन्तारी लगा सरपाणी गांव की है। यहां अतिवृष्टि से 2 व्यक्तियों के लापता होने की खबर है। जबकि 2 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें रेस्क्यू टीम ने अभी तक 100 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं ग्राम-धुर्मा में अतिवृष्टि से मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। जबकि 8 से 10 भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  चर्चाओं में ये सरकारी विज्ञापन, सीएम धामी के नाम के आगे श्री लगाना भी भूल गए
Chamoli cloudburst
ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999