उत्तराखंड के छह जिलों में कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी, सावधान रहें

खबर शेयर करें -

uttarakhand weather alert

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग ने 18 सितम्बर के लिए प्रदेश के छह जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड के छह जिलों में कहर बरपाएगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 18 सितम्बर को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए लोगों से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पहाड़ों में आवाजाही म करने की अपील की है। साथ ही नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें -  मंगलौर विधायक बने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहर

20 सितंबर तक उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम

बता दें प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 20 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। बता दें ऋषिकेश-चम्बा मोटर मार्ग बगडधार के पास अवरूद्व है। इसके अलावा यमुनापुल-बड़कोट मोटर मार्ग, नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग, रायपुर-कुमालड़ा-कददुखाल मोटर मार्ग अवरुद्ध है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अब देहरादून में रात 10 बजे बाद नहीं घूम सकेंगे... पुलिस का पहरा, बाहर निकले तो खानी पड़ेगी जेल की हवा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999