उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उफान पर गौला नदी, जलस्तर 55 हजार क्यूसेक पार, तराई में मचा हड़कंप,देखे वीडियो

राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में बहुत हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अन्य जिलों में येलो अलर्ट
राज्य के बाकी पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के झोंके चलने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या से सनसनी…

देहरादून में मौसम का हाल
राजधानी देहरादून में आज मौसम सामान्य से थोड़ा बदला रह सकता है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहने का अनुमान है।

अगले तीन दिन का पूर्वानुमान
31 मार्च को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
1 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Police Transfer: 9 IPS समेत 9 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर, लिस्ट देखें

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999