यहां अराजक तत्वों ने लगाई कार में आग

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग न्यूज यहां जिले के भैसियाछाना विकास खंड तल्ली नाली में सड़क में खड़ी कार में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इस आग की चपेट में आने से बुलेरो मैक्स वाहन भी जल गया। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस उस पहलु की भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चौड़मन्या में शिक्षक बेरीनाग के रहने वाल चंदन सिंह भैसोड़ा मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने तल्लीनाली आए थे। बताया जाता है उन्होंने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे खड़ी की। इसके बाद वह चले गए। आज तड़के लोगों ने उनकी कार जलती हुई देखी । इस पर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक कार जल चुकी थी। आग की चपेट में आने से पीछे खड़ी बोलेरो मैक्स का अगला हिस्सा और टायर पूरी तरह से जल गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  यहाँ कालोनी में घुस गया मगरमच्छ, मच गया हड़कंप

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999