पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुबह- सुबह पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.1 मापी गई है। वहीं भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं) राजीव नगर और बजरी कंपनी में जलमग्न प्रभावित क्षेत्र में संकटमोचन बनकर पहुंचे पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, की अधिकारियों से बात।

बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, हालांकि भूकंप के झटके पिथौरागढ़ से 32 किमी उत्तर दिशा में था।


इसकी गहराई करीब पांच किमी रही है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999