मुर्गा सप्लाई की आड़ में चल रहा था चरस का खेल, बड़े खिलाड़ी पकड़े गए..

खबर शेयर करें -

नैनीताल/भीमताल : नैनीताल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस और एएनटीएफ कुमाऊँ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुर्गा सप्लाई की आड़ में चरस की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.683 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों से चरस की खेप लाकर तराई क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने खुटानी बैंड के पास चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार और बोलेरो पिकअप को रोका। तलाशी में बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें -  जमरानी कॉलोनी के पुराने मकान गिराने के दौरान हादसा, ठेकेदारी कर रहे छात्र की मलबे में दबकर मौत

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अख्तर हुसैन निवासी भीमताल और विजय सिंह बिष्ट निवासी मुक्तेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया है। फरार आरोपी बच्चीराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999