बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज विधायक निधि से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमेश्वर में आक्सीजन प्लान्ट का वर्चुवल माध्यम से शिलान्यास किया

खबर शेयर करें -

                                                         

अल्मोड़ा – कोविड संक्रमण रोकथाम हेतु नियुक्त जनपद प्रभारी मंत्री/महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज विधायक निधि से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमेश्वर में आक्सीजन प्लान्ट का वर्चुवल माध्यम से शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 75 लाख रूपये की जो धनराशि आॅक्सीजन प्लांट के लिए विधायक निधि से स्वीकृत की गयी है इससे सोमेश्वर व निकटवर्ती क्षेत्रों के कोरोना मरीजो का इलाज अब आसानी से हो सकेगा तथा विधानसभा सोमेश्वर में यह कोरोना की जंग जीतने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह आॅक्सीजन प्लांट अतिशीघ्र पूर्ण होकर सोमेश्वर की जनता को समर्पित होगा। उन्होंने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को जल्द से जल्द इस प्लांट को पूर्ण करते हुए संचालित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मा0 मंत्री ने सोमेश्वर चिकित्सालय हेतु 15 लाख रू0 की लागत से क्रय की जाने वाले एक ट्रूनेट मशीन देने की घोषणा की। इस मशीन के स्थापित होने से सोमेश्वर के आस-पास कोविड-19 की जाॅच आसानी से हो सकेगी और उन्हें जल्द रिर्पोट मिल जायेगी।
                                            इस अवसर पर उन्होंने जनपद में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड वार्ड पृथक बनाया जाय जिससे अन्य मरीजो के इलाज में कोई दिक्कत न हो। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मा0 मंत्री को आश्वस्त किया कि कोविड वार्ड पृथक से बनाया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए आरटीपीसीआर टैस्ट की क्षमता को बढ़ा दिया गया है तथा आॅक्सीजन की आपूर्ति सुचारू चल रही है। इस अवसर पर मा0 मंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की प्रंशसा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिहं, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, विद्या कर्नाटक तथा सोमेश्वर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी सहित जिला पंचायत सदस्यगण वर्चुवल माध्यम से उपस्थित रहेे।

                                                                                               

Advertisement
यह भी पढ़ें -  महंगाई की मार से त्रस्त है प्रदेश की जनता: कुंजवाल -विधायक निधि से टकोली गांव को दिए दो लाख रुपये