सीएम धामी अपने मंत्रिमंडल के साथ पहुंचे अयोध्या, रामलला को किया दंडवत प्रणाम

खबर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे।


बता दें सीएम धामी मंगलवार सुबह तड़के देहरादून से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। दोपहर में सीएम धामी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,अयोध्या धाम पहुंचे। एयरपोर्ट में पहुंचते ही सीएम धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री राम के जयकारों के साथ स्वागत किया। राम मंदिर पहुंचकर सीएम धामी ने रामलला को दंडवत प्रणाम कर पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें -  ठगी का नया तरीका! व्हाट्सएप पर Digital arrest कर उड़ाए लाखों, ऐसे बनाया शिकार


इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि शताब्दियों के लंबे संघर्ष व बलिदानों के बाद 22 जनवरी को हुई प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात आज रघुकुलनंदन के दर्शन कर प्रफुल्लित व हर्षित हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का मूर्त स्वरुप आज हम सभी के समक्ष हैं। निश्चित तौर पर श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय स्थापित हुआ है।

यह भी पढ़ें -  एनयूजे पत्रकारों की समस्याओं को लेकर डीजी सूचना को ज्ञापन देने और 'शैक्षिक उन्नयन' से करेगी इस वर्ष के कार्यक्रमों की शुरूआत


मंगलवार सुबह सीएम धामी अयोध्या दर्शन के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट रवाना हुए थे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मौजूद रहे। सीएम धामी और सभी कैबिनेट मंत्री अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। बताते चलें इससे पहली भी सीएम धामी की मंत्रिमंडल समेत अयोध्या जाने की तैयारी थी। लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते उन्हें कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999