देर रात सचिवालय से निकले थे सीएम धामी, आमजन की आवाज सुन रुकवाया काफिला

खबर शेयर करें -

cm dhami news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे केवल एक प्रशासनिक मुखिया नहीं, बल्कि आमजन की पीड़ा को समझने वाले संवेदनशील जनसेवक भी हैं. मंगलवार देर रात कैबिनेट बैठक के बाद जब मुख्यमंत्री सचिवालय से निकल रहे थे, तभी उन्होंने टिहरी जिले से आए शख्स को देखा तो उनसे मिलने की आशा में वहां उपस्थित था.

आमजन की आवाज सुन सीएम ने रुकवाया काफिला

बता दें बीते मंगलवार को देर शाम सचिवालय में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी सचिवालय से निकल ही रहे थी कि सीएम धामी की नजर टिहरी से आए रघुनन्दन प्रसाद पाण्डेय पर पड़ी, जो मुख्यमंत्री धामी से मिलने की आशा में वहां पहुंचे थे. सीएम धामी ने उन्हें देख तुरंत अपना काफिला रुकवाया और खुद पाण्डेय से जाकर मुलाकात की.

यह भी पढ़ें -  ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा का मामला, हाईकोर्ट में अब 12 को होगी सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने की केस खारिज करने की मांग

फ्लीट रुकवाकर सीएम ने सुनी समस्या

मुख्यमंत्री धामी ने रघुनन्दन प्रसाद पाण्डेय की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित सचिव को उनकी समस्याओं का निवारण करने के भी निर्देश दिए. इस दौरान पाण्डेय ने सीएम को को पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों से हो रहे पलायन की समस्या को भी बताया साथ ही पलायन रोकने के सुझाव भी दिए.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद खनन कार्य में लगे वाहनों को मिली यह बड़ी छूट .देखें आदेश

सीएम ने दिया पलायन को रोकने का आश्वासन

सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार पलायन को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है. साथ ही जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मिले सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है. सीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना है. सीएम ने अधिकारियों को टिहरी से आए रघुनंदन और उनके साथियों के रूकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़-एवरग्रीन सीनियर सेकैण्ड्री स्कूल बेरीपडाव में बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999