Chamoli Tunnel Accident में सीएम धामी ने जताया दुख, मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

CM Dhami on chamoli tunnel accident

Chamoli Tunnel Accident: आज यानी 31 दिसंबर को चमोली की टीएचडीसी परियोजना में एक बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर लोको ट्रेनों की टक्कर हो गई। जिससे मजदूरों में चीख पुकार मच गई। करीब 86 मजदूर घायल हो गए। ऐसे में इस हादसे पर मुख्यमंत्री सीएम धामी ने दुख जताया है

चमोली टनल हादसे में सीएम धामी ने जताया दुख CM Dhami on Chamoli Tunnel Accident

चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी परियोजना के दौरान हुए लोकोट्रेन हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। सीएम धामी का कहना है कि इस मामले पर चमोली के जिलाधिकारी और एस.पी से बात कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश पर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ खेलकूद प्रतियोगिता से पहले बड़ा हादसा: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

साथ ही उन्होंने कहा कि गनीमत रही की हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। लेकिन कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने सभी घायलों को जरूरत के मुताबिक हर प्रकार की सहायता देने का भरोसा जताया है।

chamoli

हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि टोटल 86 लोग इस हादसे में घायल हुए है।जिनमें से 68 लोगों को चमोली जिला अस्पताल, 18 को पिपलकोटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। तो वहीं चार लोगों को मामूली फ्रैक्चर हुआ है। बाकी घायल लोगों का इलाज कर छुट्टी दे दी गई है। सभी लोग खतरे से बाहर है। बता दें कि चमोली के जिलाधिकारी ने इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ की जनता का बिगुल: हाईवे, नशा और गोवंश संरक्षण को लेकर 21 दिसंबर को होगा आर-पार का फैसला।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999