सीएम धामी ने रतन टाटा के निधन पर जताया दुख, कहा- उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत

खबर शेयर करें -



देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन (Ratan Tata died) हो गया है। वो 86 वर्ष के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने कहा है कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


रतन टाटा के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख
भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर सीएम ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊँचाइयों तक ले गई, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यह भी पढ़ें -  कश्मीर में आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट पर पुलिस, सोशल मीडिया से हटाए धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट

रतन टाटा के निधन की खबर से देश भर में शोक की लहर
बता दें कि रतन टाटा को तीन दिनों पहले ही अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उन्हे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उस वक्त बताया गया कि उम्र संबंधी कुछ स्वास्थ परेशानियों के संबंध में रतन टाटा रुटीन चेकअप के लिए पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक रतन टाटा को लो बीपी की समस्या थी।

यह भी पढ़ें -  साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

रतन टाटा के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया। पीएम मोदी ने लिखा, रतन टाटा एक बिजनरी बिजनेस लीडर, दयालु और असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999