CM धामी ने बिजली पानी कनेक्शन को लेकर कर दिए ये आदेश…

खबर शेयर करें -

मार्च महीने के अंतिम समय में सरकारी विभागों द्वारा की जा रही अपने-अपने विलों की बसूली और बिल भुगतान न करने वालों पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई के विरोध में आधा दर्जन विधायक मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले।

विधायकों ने कहा कि सरकारी विभागों का बिजली-पानी का कनेक्शन काटने का आदेश अव्यवहारिक है। क्योंकि इस वक्त गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को कनेक्शन न काटने की कार्रवाई करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई -पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ब्लाक प्रमुख समेत 4 बीडीसी सदस्यों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

विधानसभा सत्र के पहले दिन ही मुख्यमंत्री धामी से मिले भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल, सरिता आर्य, किशोर उपाध्याय, मुन्ना सिंह चौहान और खजान दास ने कहा कि गर्मियों के मद्देनजर बिजली व पानी का बिल जमा न करने वालों का कनेक्शन न काटा जाए। यह भी मांग की ऐसे व्यक्तियों से बिल एक साथ न लेकर किस्तों में लिए जाने की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला सभागार कार्यालय नैनीताल में आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999