मुख्यमंत्री आवास में CM DHAMI ने फहराया तिरंगा, प्रदेश और देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

खबर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।


सीएम धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता का हुआ आकस्मिक निधन… परिवार में मचा कोहराम…

राज्य को अग्रणी बनाने के लिए सरकार कर रही प्रयास
महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं-हल्दूचौड़ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, छात्र लाठीचार्ज के विरोध में फूंका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला (देखे वीडियो)
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999