बिंदुखत्ता भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ नेता का हुआ आकस्मिक निधन… परिवार में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें -

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता के वरिष्ठ नेता एवं सबकी मदद को सदैव आगे आने वाले के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल महामंत्री मनोज परिहार का स्वास्थ्य खराबी के चलते आकस्मिक निधन हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा आज प्रातः 11 बजे उनके आवास बिंदुखत्ता से चित्रशिला घाट, रानीबाग के लिए रवाना हुई जहां उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
स्वर्गीय मनोज परिहार अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे, उनकी भतीजी कंचन परिहार उत्तराखंड की वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी है। जबकि उनके छोटे भाई पूरन परिहार राज्य आंदोलनकारी है। उनके निधन से जहां क्षेत्र में की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मनोज परिहार की एक बेटी है एवं उनकी पत्नी शिक्षिका है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999