सीएम धामी ने किया नए हरिपुर घाट का शिलान्यास, मां यमुना की आरती कर लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

हरिपुर में स्थित यमुना तट पर गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। एक खास कार्यक्रम के तहत वो मां यमुना के तट पर पहुंचे और उनको नमन किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर नमन किया और मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें -  प्रोपर्टी डीलर, किसान, युवा 8 को भरेंगे हुंकार, रेरा के खिलाफ होगा बड़ा प्रदर्शन

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी के साथ ही मां यमुना हरि स्नान घाट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। इस खास मौके पर सीएम धामी ने आरती की।

सीएम धामी ने जनता को किया संबोधित
विकासनगर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी गेट स्थित रामलीला मैदान में मंच से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिपुर का पौराणिक स्वरूप व वैभव जल्द लौटेगा। सीएम के हरिपुर में आने से स्थानीय लोगों में घाट निर्माण से हरिपुर का गौरव बढ़ने की उम्मीद जगी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999