अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

cm-dhami-pays-tribute-on-atal-bihari-vajpayees-death-anniversary

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

राजनीति

सीएम धामी ने दी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहां रेलवे पटरी के किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी

पूर्व पीएम अटल बिहारी ने की उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी ने  राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दूरदर्शी सोच, सरल और सहज व्यक्तित्व राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल हाईकोर्ट बेंच मामला: आज दून में जुटेंगे गढ़वाल के सभी बार एसोसिएशन, अधिवक्ताओं का होगा जनमत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999