सीएम धामी ने सीएम आवास में भगवान महावीर और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भगवान महावीर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह की शिक्षा देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी द्वारा दी गयी शिक्षा समस्त मानव समाज के कल्याण हेतु सदैव पथ प्रदर्शक का कार्य करती रहेगी।

भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विचारक थे, उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना।

यह भी पढ़ें -  नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा दिव्यांग प्रतिभाओं को समर्पित वर्ष 2023 के ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम में अनेक दृष्टिहीन और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों और अध्यापकों को सम्मानित किया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999