दीपावली पर बाबा केदार के धाम पहुंचे सीएम धामी, जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

 

cm dhami reached kedarnath dham

दीपावली पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया.

दीपावली पर सीएम धामी ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. सीएम ने इस दौरान देश भर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों और पुरोहितों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में चंदन सागर घायल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा इस वर्ष आई आपदा के बाद भी प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के फलस्वरुप केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999