मामा ने 13 साल की भांजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)- उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मौसेरे मामा पर अपनी 13 साल की भांजी को हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी, तहरीर में पिता ने आरोप लगाया था कि बीते दिनों वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गए थे. इस दौरान उसकी दो नाबालिग बेटी भी साथ में अस्पताल आई थी। पत्नी के उपचार के दौरान बेटियों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिता ने अपनी दोनों नाबालिग पुत्रियों को उनकी मौसी के घर में सुरक्षित छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण पर नजदीक है सुप्रीम सुनवाई, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की फिर हुई तैयारियां

आरोप है कि 9 जून 2025 की रात को 13 वर्षीय बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ ऊपर वाले कमरे में सो रही थी, इसी दौरान पीड़िता का मौसेरा मामा जिसकी उम्र करीब 30 साल है, उसने नाबालिग का मुंह दबाया और फिर मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। 11 जून को पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को देते हुए आपबीती बताई, जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गया था, जिसके बाद आज टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: पिकअप खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999