उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: पिकअप खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें -

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैराटखाई–गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास सवारियों से भरा एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन गागंरोऊ गांव से विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत करीब आठ लोग सवार थे। वायाधार के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे वाहन खाई में गिर गया। हादसे में लूसो देवी (65) पत्नी नंदूदास, निवासी गागंरोऊ की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  बदांयू में सीएम धामी ने किया रोड शो, कहा- जन जन की पुकार अबकी बार 400 पार

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से विकासनगर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय गीता देवी (35) पत्नी प्रकाश खन्ना, निवासी खुसियो ने दम तोड़ दिया, जबकि हायर सेंटर रेफर के दौरान धनो देवी पत्नी संतू दास, निवासी चिट्टाड की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  जंगली जानवरों के हमले में घायल या मृत्यु होने पर अब मिलेंगे इतने रुपये, बढ़ी मुआवजा राशि; देखिए चार्ट

कालसी के नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक महिलाएं कालसी क्षेत्र की रहने वाली थीं। हादसे में घायल अन्य लोगों का विकासनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999