उत्तराखंड- यहाँ घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने दुर्गम इलाके से किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत हो गई। महिला जंगल में घास काटने गई थी, तभी अचानक पैर फिसलने से वह खड़ी पहाड़ी से नीचे गिर गई। हादसा इतना दुर्गम इलाके में हुआ कि SDRF की टीम को शव तक पहुंचने के लिए मंदाकिनी नदी पार कर करीब दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर न्यालसू गांव निवासी गीता देवी (40 वर्ष), पत्नी गजपाल सिंह, मंगलवार को पास के जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाईनुमा पहाड़ी से नीचे गिर गईं। गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: आबादी क्षेत्र मे हाथियों की दस्तक से दहशतः प्रतिनिधि मंडल पहुंचा तराई पूर्वी वन प्रभागीय अधिकारी के दरबारः पड़े खबर

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने SDRF को अलर्ट किया। SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम सड़क मार्ग से रामपुर पहुंची, इसके बाद मंदाकिनी नदी को पैदल पार किया और करीब दो किलोमीटर की अत्यंत खड़ी व दुर्गम पहाड़ी चढ़ाई कर घटनास्थल तक पहुंची।

यह भी पढ़ें -  कांवड़ मार्ग की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाना अनिवार्य, योगी ने दिया ये आदेश

मौके पर पहुंचने पर SDRF टीम ने महिला को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद रेस्क्यू उपकरणों की मदद से तीव्र ढाल वाले पहाड़ी क्षेत्र से शव को लगभग तीन किलोमीटर पैदल नीचे लाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999