31 अगस्त को चंपावत दौरे पर रहेंगे सीएम धामी, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

खबर शेयर करें -

आगामी 31 अगस्त शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत दौरे पर रहेंगे. गोरल चौड़ में आयोजित एक दिवसीय प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर ली है. जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे.


जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री 31 अगस्त को दोपहर में चंपावत मुख्यालय स्थित गोरल चौड़ मैदान में पहुंचेंगे, जहां वह मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनता से संवाद करेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री का वन पंचायत सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ भी संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है.

यह भी पढ़ें -  जिले में 45 वर्ष से ज्यादा के लोगों के लिए कोविड की दोनों डोज लगाने हेतु जिले में तैनात की मोबाइल टीम

डीएम ने किया समय पर व्यवस्था पूरी करने के निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान विभिन्न तैयारी बेरिकेटिंग व्यवस्था, संपूर्ण कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, एंबुलेंस, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियों समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए. डीएम ने लोक निर्माण विभाग को गोरल चौड़ मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए मानकानुसार आवश्यक तैयारी, बैरिकेडिंग की व्यवस्था समय पर पूरा करने के लिए निर्देशित किया.

यह भी पढ़ें -  छोटी बहन को स्कूटी चलाना सीखा रहा था भाई, अनियंत्रित होकर खाई में गिरे, हालत गंभीर

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिया किया निर्देशित
डीएम नवनीत पांडे ने ग्रामीण निर्माण विभाग को कैंप कार्यालय एवं वन पंचायत सभागार में बैठने व आवश्यक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पुलिस विभाग को यातायात व सुरक्षा व्यवस्था, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंपावत को सफाई व्यवस्था तथा जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  प्रेमी के साथ हाथरस से हरिद्वार आई थी किशोरी के अपहरण के बाद खुलासा, आरोपी के घर से भी दूसरी किशोरी मिली
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999