हिमालय दिवस पर सीएम धामी का संदेश, भविष्य और विरासत है हिमालय, संरक्षण की पहली जिम्मेदारी हमारी

खबर शेयर करें -


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिमालय के संरक्षण के लिये सामुहिक प्रयासों की जरूरत बतायी है. सीएम धामी ने कहा कि हिमालय हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन रेखा है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड यहां चलती स्कूटी बनी आग का गोला,कई वाहन जले, मचा हड़कंप,

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में समन्वय के साथ कार्य करना होगा। हमारी भावी पीढ़ियों के लिये हिमालय की सुंदरता तथा जैव विविधता को संरक्षित रखना हमारा दायित्व है। हिमालय हमारे जीवन से जुड़ा विषय होने के नाते इसके संरक्षण का दायित्व हम सभी का है।

पूरी दुनिया के लिए है हिमालय का महत्व
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय का किसी राज्य व देश के लिये ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिये महत्व है। हिमालय के संरक्षण के लिये यहां की संस्कृति, नदियों व वनों का संरक्षण जरूरी है। प्रकृति के संरक्षण के लिये हिमालय का संरक्षण आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -  नगर में आवारा घूम रहे बड़े सींग वाले जानवरों को पकड़कर गौशाला भेजने की उठी माँग

हिमालय की अनमोल धरोहर है बुग्याल
सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव में है, हरेला जैसे पर्व, प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है। हमारे बुग्याल भी हिमालय की अनमोल धरोहर है। बुग्यालों के संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए राज्य में हर साल दो सितम्बर को बुग्याल संरक्षण दिवस के रूप में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999