Anant-Radhika Wedding: कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे PM Modi, बॉलीवुड सेलेब्स समेत क्रिकेट दुनिया से इन सितारों ने जमाई महफिल

खबर शेयर करें -


–
फाइनली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी(Anant Ambani Radhika Merchant Wedding) के बंधन में बंध गए। ऐसे में इस ग्रैड फेट वेडिंग में कई फेमस हस्तियों ने शिरकत की। शादी के बाद 13 जुलाई को दोनों की आशीर्वाद सेरेमनी हुई। जहां बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ कई आध्यात्मिक गुरु कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी कपल को आशीर्वाद देने आए। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किन-किन मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।


अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आशीर्वाद सेरेमनी में कई सेलेब्स और मंत्रियों ने शिरकत की। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कपल को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अनंत-राधिका ने मोदी के पैर भी छुए। बता दें कि करीब ढाई घंटे तक वो सेरेमनी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  गदरपुर-दिनेशपुर-हल्द्वानी मार्ग का होगा कायाकल्प, CM ने 55 करोड़ की सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

आध्यात्मिक गुरु भी कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे

इसके अलावा कई आध्यात्मिक गुरु ने आशीर्वाद सेरेमनी में शिरकत की। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आने पर मुकेश और नीता ने उनका आशीर्वाद लिया। द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का भी अंबानी परिवार ने जोरदार स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके अलावा योग गुरु बाबा रामदेव, कथावाचक देवकीनंद ठाकर, बागेश्वर धाम सरकार आदि भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  यहां लगी भीषण आग, आग की चपेट में आये व्यक्ति की हुई मौत

बॉलीवुड से इन सितारों ने जमाई महफिल
इसके अलावा सेलेब्स का तो मेला लगा हुआ था। जहां विद्या बालन ने पति के साथ शिरकत की। इसके साथ ही रितेश और जेनेलिया भी साथ में एट्री लेते नजर आए। इसके अलावा बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी, सलमान खान, मेगास्टार रजनीकांत राम चरण, आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, दिशा पाटनी, ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची। इसके साथ किंग खान शाहरुख खान ने भी फैमली संग शिरकत की। संजय दत्त-रणबीर कपूर भी एक साथ पोज देते नजर आए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल - हाईकोर्ट ने कहा पंचायत चुनाव करवाए आयोग,दो जगह वोटर लिस्ट में नाम वाले लोगों को चुनाव के बाद होगी मुश्किल

क्रिकेट के इन सितारों ने की शिरकत
इसके अलावा क्रिकेट की दुनिया से जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ शामिल हुए। इसके साथ ही फेमस मॉडल और एक्टर कार्दशियन सिस्टर्स ने भी शानदार एंट्री मारी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999