दून घाटी को बचाने के लिए शुरु हुआ ‘दून डायलॉग अभियान’, जल्द लिए जाएंगे जनता के सुझाव

खबर शेयर करें -


दून घाटी जनसंघर्ष समिति ने शनिवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद के साथ कचहरी स्थित “शहीद स्मारक” में शहीद आंदोलनकारियों को को श्रद्धांजलि दी. जिसके बाद दून घाटी जनसंघर्ष समिति ने “दून डायलॉग” अभियान का शुभारंभ किया। बता दें इस अभियान का उद्देश्य दून घाटी का संरक्षण और दून घाटी को पहले की तरह बेहतर करना है।

दून घाटी जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा की आज देहरादून ने अपनी पुरानी चमक खो दी है एक समय पहले देहरादून अपनी लीची, बसंती चावल, चाय बागान व अन्य बेहतरीन चीज़ों के लिए जाना जाता था, लेकिन आज देहरादून में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। देहरादून आज भारत में टॉप 10 प्रदूषित शहरों में आता है. फिर भी सरकार ने दून घाटी अधिसूचना 1989 को निष्क्रिय कर दिया है जिसकी रक्षा के लिए मैंने PMO को पत्र दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, IMD ने पांच जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

जल्द लिए जाएंगे जनता के सुझाव
थापर ने कहा इस पत्र के क्रम में प्रधान मंत्री कार्यालय हस्तक्षेप के बाद MoEF ने अभी अग्रेतर कार्यवाही रोक दी है. रोज दून डायलॉग के जरिये दून व आस पास के क्षेत्रों में आम जनता को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे. आने वाले समय में दून घाटी जनसंघर्ष समिति द्वारा हस्ताक्षर अभियान व विभिन्न जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से आम जनता को इस मुहीम से जोड़ा जाएगा और सभी दूनवासियों के साथ मिलकर इस मुहीम को आगे बढ़ाएंगे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बोले गौशाला बनेगी तो यहीं बनेगी, चाहे जो कर लो…, जमकर हुआ हंगामा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999