उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, IMD ने पांच जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

weather update (1)

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में आज यानी 24 फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश और बर्फ़बारी की आशंका जताई है।

उत्तराखंड में 24 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather update

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 24 फरवरी को भी पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिसका असर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में देखने को मिल सकता है। इन सभी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि ऊंचाई वाली पहाड़ियों में बर्फ़बारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  झील में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी,शिनाख्त में जुटी पुलिस

25 फरवरी को भी ख़राब रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 25 फरवरी को भी उक्त जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा। वहीं 26 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 27 और 28 मार्च को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999