बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में आज आएगा SC का फैसला, अलर्ट मोड पर पुलिस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। आज देशभर की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हुई हैं। बता दें करीब 29 एकड़ रेलवे भूमि पर बसे हजारों लोगों की किस्मत आज अदालत के ऐतिहासिक फैसले से तय होने जा रही है। हंगामा होने की आशंका को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है।

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में आज आएगा SC का फैसला
देश की सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट में 36वें नम्बर पर आज हजारों लोगों की किस्मत का फैसला आएगा। बता दें रेलवे ने अपनी भूमि पर बने 3660 भवन को चिन्हित कर अतिक्रमण बताया है। हाईकोर्ट ने पूर्व में इन सभी को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश पर रोक लगा दी थी।

यह भी पढ़ें -  मौसम अपडेट(देहरादून) IMD का आज सात जनपदों में येलो अलर्ट, बरसात आंधी तूफान बिजली गिरने की संभावना, रहे सुरक्षित

अलर्ट मोड पर पुलिस
बता दें 3 हजार से ज्यादा मकान में 4 हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट आज अतिक्रमण मामले पर बड़ा फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस की स्पेशल टीमें चप्पे- चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखी हुई है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात है पुलिस बल
नैनीताल एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने सभी अधीनस्थ प्रभारियों को कार्यवाही के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सरकार का काम ठीक से चले, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, फायर यूनिट, आंसू गैस, ड्रोन यूनिट और PAC को अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के दो जवान शहीद, 3 दिन पहले की थी ड्यूटी ज्वाइन, हैलीकॉप्टर से लाए जा रहे पार्थिव शरीर

कानून व्यवस्था को प्रभावित पर होगी कार्यवाही
पुलिस की ओर से एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर चैकिंग अभियान चलाये हुए है। वही संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्यवाही जारी है। लोकल लोगों की आईडी न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित किया गया है। एसएसपी ने साफ़ किया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999