Teacher day 2024: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षक दिवस की दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भी दी।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं साथ ही समाज को नई दिशा देने में भी उनकी बड़ी भूमिका होती है ।

यह भी पढ़ें -  BIG BREAKING: भारतीय सेना ने लिया पहलगाम का बदला, बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्‍कर का टॉप कमांडर हुआ ढेर

वहीं समाज आगे बढ़ता है जो गुरूजनों का सम्मान करते हैं : CM
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के विकास के लिये संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है। वहीं देश और समाज आगे बढते हैं जहां गुरूजनों का सम्मान होता है। हमें अपने गुरूजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाना है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999