तनिष्क शोरूम में लूट, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने 25 मिनट में लूटे 25 करोड़ के गहने,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -



बिहार के आरा में तनिष्क शोरूम में भीषण डकैती हुई. शहर के सबसे व्यस्त शीशमहल चौक इलाके में यह लूट सोमवार को हुई. दिनदहाड़े हुई इस लूट ने पुलिस महकमे को भी हिला दिया. आधा दर्जन बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे और फिर सभी स्टाफ को बंधक बनाकर शोरूम के अंदर जमकर तांडव मचाया. 25 मिनट तक ये बदमाश बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे और 25 करोड़ के जेवरात के अलावा नकदी भी लूटकर ले गए. हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर एनकाउंटर करके दो बदमाशों को धर दबोचा

video link-https://youtube.com/shorts/3x4PvhuU5GA?si=kba6mUuoYEtg2IS4

यह भी पढ़ें -  25 लाख रुपये की रिश्वत मामले में कलेक्टर के घर ACB का छापा, पढ़ें अशोक गहलोत से क्या है कनेक्शन

शोरूम खुलने से लेकर डकैती तक की कहानी
सोमवार को सुबह के 10 बज रहे थे जब तनिष्क शोरूम रोज की तरह खुला. 10:15 बजे सफाई हो रही थी. ठीक 5 मिनट बाद 10:20 बजे दो अपराधी शोरूम में घुसे. दस मिनट के अंदर बांकि के 4 अपराधी भी अंदर पहुंच गए. उसके बाद गार्ड को गन प्वाइंट पर लिया. जबतक शोरूम के स्टाफ कुछ समझ पाते इन बदमाशों ने सबको एक तरफ किया और बंधक बना लिया. अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी. ये बदमाश अंदर पिस्तौल लहराते रहे.

पुलिस की टीम और एसपी पहुंचे
लूटपाट के बाद बदमाश 10:45 बजे फरार हुए तो पुलिस को सूचना मिली. 10:55 बजे नगर पुलिस शोरूम पहुंची. 11:23 बजे एसपी भी शोरूम पहुंचे. पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी. जिसका फुटेज भी पुलिस ने देखा. पहले दो अपराधी शादी के लिए गहने खरीदने के नाम पर शोरूम में घुसे थे.

यह भी पढ़ें -  इस तारीख से आमरण अनशन पर Anna Hazare!, इस बार किसे दी चुनौती?

पुलिस ने हर चौक-चौराहे पर की नाकेबंदी
इधर, दिनदहाड़े हुई इस भीषण डकैती से आरा से लेकर पटना तक हिल गया. हर तरफ सनसनी मच गयी. पुलिस महकमा एक्टिव हुआ. पुलिस ने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया. शहर के सभी चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर दी गयी. अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआइटी गठित की गयी.

यह भी पढ़ें -  यहां कार हुई सड़क हादसे का शिकार,मौत

एनकाउंटर में दो अपराधियों को लगी गोली
पुलिस ने CCTV के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया. छापेमारी चल ही रही थी कि अचानक बड़हरा थाना के बबुरा छोटी पुल के पास अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की और दो अपराधियों के पैर में पुलिस की गोली लगी. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. लूटे गए तीन में से दो झोला आभूषण बरामद किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999