UKnews-दो गांव के पास 200 फीट गहरी खाई में गिरा दूध से भरा ट्रक, चालक घायल

खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गांव के समीप सोमवार तड़के दूध और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा।

जानकारी के अनुसार सुयालबाड़ी रामगढ़ निवासी बालम सुयाल सोमवार सुबह ट्रक संख्या यूके04-ए 9728 में आनंदा डेयरी का दूध और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल की ओर जा रहे थे। दो गांव के समीप पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें -  सर्वाइकल कैंसर की मूत्र से हो सकेगी पहचान, स्वदेशी किट हो गई तैयार

बताया गया कि ट्रक के खाई में गिरने से पहले चालक ने वाहन से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर ज्योलीकोट चौकी के कांस्टेबल मलकीत सिंह, अनूप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल चालक को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल -यहाँ बारिश की वजह से 21 रास्ते हुए बंद

इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से चालक को उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। हादसे में ट्रक में लदे दूध और अन्य डेयरी उत्पाद बर्बाद हो गए। पुलिस ने घटना के कारणों की जानकारी जुटाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999