प्रतिबंधित 150 नशीले इंजेक्शन बरामद कुमाऊं के इन जिलों में दबिश देकर छह आरोपी किये गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा वार!

150 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद होने के बाद खुला सप्लाई नेटवर्क का राज, तीन जिलों में दबिश देकर छह आरोपी गिरफ्तार!

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 30 सितंबर को 150 प्रतिबंधित ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन के साथ पकड़े गए बहेड़ी निवासी कथित नशा तस्कर सद्दाम हुसैन से पूछताछ और उसके मोबाइल से मिले कथित व्हाट्सऐप चैट व कॉल डिटेल के आधार पर की गई।

यह भी पढ़ें -  IND vs PAK: भारत ने सबसे कम टोटल को डिफेंड कर रच दिया इतिहास, पाकिस्तान ने दर्ज किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को बहेड़ी-बरेली और ऊधमसिंह नगर सीमा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार सवार सद्दाम हुसैन को पकड़ा गया था। तलाशी में नीले बैग से छह गत्ते के डिब्बों में रखे 150 ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद हुए। उसके पास से दो मोबाइल फोन और 3,800 रुपये भी मिले।

पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी के बाद पुलिस ने नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में दबिश देकर अक्षय, सौरभ, पीयूष, भूपेंद्र सिंह मेहता, यशोदा टम्टा और रवि थापा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29 के तहत कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर -मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों में भारी बारिश अलर्ट

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले भी स्मैक तस्करी या मादक पदार्थों से जुड़े मुकदमे दर्ज रहे हैं। जांच में सद्दाम के बहेड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर होने तथा वर्ष 2017 में पुलभट्टा थाने से नशा तस्करी के मामले में जेल जाने की जानकारी भी सामने आई है।

अब पुलिस की जांच का अगला फोकस इस नेटवर्क के पीछे मौजूद सप्लायर, डीलर और अन्य कड़ियों पर है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित इंजेक्शनों की सप्लाई कहां से होती थी और इन्हें उत्तराखंड के किन-किन इलाकों में पहुंचाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अब विदेशी भाषाएं भी पढ़ सकेंगे नर्सिंग के छात्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

पुलभट्टा पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि नशे के कारोबार की जड़ें एक जिले तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतरजनपदीय नेटवर्क के रूप में फैल रही हैं। अब असली चुनौती नेटवर्क की ऊपरी कड़ी तक पहुंचने की है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999