देहरादून में सनसनीखेज वारदातः 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

sensational incident in dehradun 25 year old man

देहरादूनः राजधानी देहरादून के विकासनगर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना विकासनगर में जलालिया के पास जंगल में हुई। जहां एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतक युवक के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हो पाई। मृतक की पहचान सादिक निवासी रुड़की (25 वर्ष) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें लेटेस्ट अपडेट

घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सादिक रविवार शाम को घर से नाराज होकर निकला था। उसने अपना फोन भी बंद किया था। उसे तलाश कर रहे थे। लेकिन, सादिक का कुछ पता नहीं चल सका। मृतक देहरादून में काम करता था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999