देहरादून समेत इन जिलों में आज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान पढ़ें

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand weather update news

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश तो मैदानी इलाकों में तेज धूप से लोग परेशान हैं। एक तरफ देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है।

17 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई यानी आज देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश के साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है ।

यह भी पढ़ें -  न्यायालय परिसर में हंगामा: ससुर ने दामाद का सिर फोड़ा -समधन के हाथ में काटा दांत

18 मई के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग की माने तो 18 और 19 मई को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 20 से 22 मई के बीच एक बार फिर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर लौट सकता है।

उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की माने तो केरल में 26 तारीख तक मानसून पहुंचने के ऐलान के बाद, उत्तराखंड में भी इसके समय से पहले आने की अटकलें तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999