दो बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूदी मां, बच्चों का रेस्क्यू, महिला का शव बरामद

खबर शेयर करें -

दो बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूदी मां, बच्चों का रेस्क्यू, महिला का शव बरामद

बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूदने वाली महिला का एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद कर लिया है। जबकि बच्चों का स्थानीय लोगों ने घटना के बाद तत्काल रेस्क्यू कर लिया था।

दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला

घटना 16 मई की है। पुल नंबर 1 के पास शक्ति नहर में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कूद गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि महिला नहर के तेज बहाव में लापता हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  सिडकुल कर्मी की सड़क हादसे में मौत
mother-jumps-into-canal-with-2-children-womans-body-recovered

SDRF ने बरामद किया महिला का शव

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नहर किनारे संभावित स्थलों पर गहन सर्चिंग अभियान शुरू किया। SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर महिला की तलाश जारी रखी। रविवार को SDRF की टीम ने ढकरानी पावर हाउस के पास से महिला का शव बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  रायवाला हिट एंड रन केस खुलासा: 2 को टक्कर मारने के बाद एक का शव गंगा में फेंका, 2 गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार बरामद शव की पहचान किरण पत्नी धीरज चंदेल (28), निवासी जाखन विनरहार, हाल पता मंडी चौक विकासनगर के रूप में हुई। एसडीआरएफ की टीम ने महिला के शव को पुलिस को सौंप दिया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर क्यों महिला ने इतना बढ़ा कदम उठाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर(हल्द्वानी) अब मंडी में आढ़तियों के नहीं उठाने पड़ेंगे नखरे,गौलापार में टाटा कंपनी बिगबास्केट का कलेक्शन सेंटर शुरू, किसानों को मिलेगा सीधा बाजार ।।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999