दो शिक्षकों ने की 11वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर दी फेल करवाने की धमकी

खबर शेयर करें -

NEWS UPDATE

पौड़ी के नैनीडांडा ब्लॉक से गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां दो शिक्षकों ने 11वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. विरोध करने पर आरोपी शिक्षकों ने बच्ची को फेल करने की धमकी दी. किशोरी के पिता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है.

11वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़

मामले को लेकर किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी जनता इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से स्कूल न जाने की इच्छा जता रही थी. इसके साथ ही गुमशुम रहने लगी थी. बच्ची को विश्वास में लेकर जब उन्होंने कारण पूछा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बच्ची ने बताया कि स्कूल में पढ़ाने वाले पीटीए अध्यापक विनोद सोनी और फिजिक्स के शिक्षक विजय कुमार ने उसके साथ अश्लील हरकत की है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: निजी स्कूल की डांस टीचर ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम

विरोध करने पर दोनों शिक्षकों ने दी दी फेल करवाने की धमकी

किशोरी ने बताया 31 दिसम्बर 2024 को भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में शिक्षक विजय कुमार ने उसे रोका. इस दौरान सभी बच्चे प्रयोगशाला से बाहर जा चुके थे. आरोप है कि शिक्षक ने किशोरी के साथ अशलील हरकतें करने का प्रयास किया. बच्ची वहां से भागने लगी तो शिक्षक ने बच्ची को पकड़ने का प्रयास किया. असफल होने पर विजय कुमार ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे फेल कर देगा.

यह भी पढ़ें -  Kantara Chapter 1 Collection : 200 करोड़ क्लब में एंट्री!, तीन दिनों में ही दुनियाभर में मचा दी तबाही

छात्रा ने ये भी बताया कि इससे पहले पी.टी.ए. अध्यापक विनोद सोनी ने 28 दिसम्बर 2024 को हाफ टाइम में उसके साथ अश्लील हरकत की. शिक्षक ने कहा कि ‘तू मुझे बहुत अच्छी लगती है क्यों ना मैं तुझे भगाकर ले जाऊं?’ किशोरी के विरोध करने पर विनोद सोनी ने भी उसे फेल करवाने की धमकी दी. जिसके बाद किशोरी परेशान होकर अपने अभिभावकों से स्कूल ने जाने की जिद्द करने लगी.

यह भी पढ़ें -  71st National Film Awards 2025: Shahrukh Khan और रानी मुखर्जी का पहला अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

पुलिस ने किया केस दर्ज

बच्ची के असामान्य लगने पर परिजनों ने बच्ची को विश्वास में लेकर उससे कारण पूछा. बच्ची ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999