उत्तराखंड- यहाँ पहले 13 रुपये का बिल, फिर बैंक-कार्ड की डिटेल… खाते से उड़ गए 2.32 लाख

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर न्यूज़- अडानी गैस का बिल जमा करने के नाम पर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने 2.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ठगों ने पहले व्हाट्सएप पर बिल जमा करने का संदेश भेजा और कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। इसके बाद एक लिंक के जरिए पीड़ित से बैंक और क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर रकम निकाल ली गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वसुंधरा गुरुबक्स ग्रीन, गंगापुर रोड निवासी नितिन कुमार के व्हाट्सएप नंबर पर 29 सितंबर को अडानी गैस का बिल जमा करने संबंधी संदेश आया था। संदेश में बिल जमा नहीं करने पर गैस कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी।

यह भी पढ़ें -  शिवलिंग को अपवित्रत करने के आरोप में विशेष समुदाय के युवक को पकड़ा

नितिन के मुताबिक, उन्होंने संदेश में दिए गए लिंक को खोला तो उसमें 13 रुपये का बिल दिखाई दिया। इसके बाद देवेश नाम के व्यक्ति ने उनसे पहले 13 रुपये कार्ड के माध्यम से जमा करने को कहा। पीड़ित ने लिंक पर अपने बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज कर दी। उनकी पत्नी के बैंक खाते की जानकारी भी लिंक पर दर्ज की गई, लेकिन उस समय भुगतान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : IPS-PPS के ट्रांसफर,बदले गये इन जिलों के पुलिस अधीक्षक

इसके बाद कथित आरोपी ने अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे फोन करने की बात कहकर कॉल काट दी। आरोप है कि रात में अचानक नितिन के अलग-अलग खातों से रकम कटनी शुरू हो गई।

पीड़ित के अनुसार, उनके बैंक खाते से 17 हजार रुपये, क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपये और उनकी पत्नी के बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 2.32 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई।

यह भी पढ़ें -  एक समुदाय विशेष के लगभग एक दर्जन लोगों के द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों की 11 नाली कृषि योग्य जमीन रजिस्ट्री कराने मामले में जांच शुरू

ठगी का पता चलने के बाद नितिन ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एसएसआई मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दिए गए मोबाइल नंबर और लिंक के आधार पर साइबर ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999