रूड़की के नेहरू स्टेडियम में बनी यज्ञशाला में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

स्टेडियम में आग

रूड़की के नेहरू स्टेडियम में बनी यज्ञशाला में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तब तक यज्ञशाला जलकर राख हो चुकी थी।

रूड़की के नेहरू स्टेडियम में बनी यज्ञशाला में लगी आग

नेहरू स्टेडियम में रुद्रचंडी महायज्ञ के लिए बनाई गई यज्ञशाला धूं-धूं कर जल उठी। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच काबू पाया लेकिन तब तक यज्ञशाला जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि आग लगते समय कोई पूजन नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें -  दुःखद- यहां बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, तीन घायल

स्टेडियम में रुद्रचंडी महायज्ञ का हो रहा था आयोजन

आपको बता दें कि रुड़की के नेहरू स्टेडियम में रुद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। नौ से पंद्रह दिसंबर तक चलने वाले आयोजन का आज पांचवां दिन था। शाम के समय पूजन के बाद जब सब लोग वापस चले गए। एक दो ब्राह्मण यज्ञशाला में विश्राम कर रहे थे तभी अचानक उस यज्ञशाला में आग लग गई।

यह भी पढ़ें -  आयुक्त दीपक रावत ने वी.सी के माध्यम से मण्डल के सभी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं विभागों से बरसात में हुये नुकसान के आंकलन का लिया फीड बैक

आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता

आग लगते देख स्टेडियम में मौजूद लोग उसकी ओर भागे और शोर मचाना शुरू कर दिया। आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। वहीं आग लगने के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को दिलाया सांत्वना, न्याय और सुरक्षा का भरोसा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999