सीएम ने किया सतपुली झील का शिलान्यास, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

खबर शेयर करें -

सीएम ने किया सतपुली झील का शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी पहुंचकर सतपुली झील का शिलान्यास किया. इसके साथ ही अन्य विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

सीएम ने किया सतपुली झील का शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन ने कहा कि पीएम मोदी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड होगा और इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है. आज जिस झील का शिलान्यास किया गया है उसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी होगा.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

झील के बनने से शुरू होंगी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज

बता दें कि सतपुली झील का निर्माण 5,634.97 लाख की लागत से किया जा रहा है. इसके साथ ही इस झील के बनने से सतपुली में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरू होंगी. झील बनने से पौड़ी आने वाले पर्यटक सतपुली आकर नौकायन और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें -  देश के पहले CDS बिपिन रावत की जयंती आज, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड में तेजी से किया जा रहा विकास

सीएम ने कहा प्रदेश में सड़क, हवाई कनेक्टिविटी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास किया जा रहा है. प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में वृहद स्तर पर निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं. हमारी सरकार पलायन को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कार्य कर रही है. सीएम ने कहा प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय उद्योगों में भी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दो बीवी…6 बच्चे, धर्मेंद्र की करोड़ों की संपत्ति का असली हकदार कौन?, हेमा मालिनी को नहीं मिलेगा हिस्सा -Dharmendra net worth
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999